उत्तराखंडवायरल न्यूज़

गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम

क्षेत्र में सिलेंडर की डिलवरी न होने से ग्रामीणों में गुस्सा
गुस्साएं ग्रामीणों ने शिमला बाईपास पर लगाया जाम
दो घंटे तक जाम लगने से सड़क पर फंसे रहे वाहन

देहरादून। घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार किल्लत को भुड्डी गांव के लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे शिमला बाईपास पर जाम लगा दिया। उन्होंने एजेंसी संचालक और जिला आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिसके चलते सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले कई दिनों से भुड्डी गांव समेत आसपास के इलाकों में गैस सिलिंडर की डिलीवरी बंद पड़ी हुई है। ऑर्डर दिए हुए 15-20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं। कई परिवार रसोई बनाने के लिए लकड़ी और कोयला इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। जब एजेंसी घरेलू गैंस सिलेंडर दिए जाने के लिए संपर्क किया जाता है तो स्टॉक न होने की बात कह सिलेंडर दिए जाने से मना कर दिया जाता
ग्रामीणों ने गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग को लेकर एजेंसी संचालक और जिला आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। पुलिस ने क्षेत्र में जल्द घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद करीब 11 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button