उत्तराखंड

सीएम धामी ने छात्रों से किया संवाद, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन पोर्टल’ का शुभारंभ

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में सीएम पुष्कर ने छात्रों से किया संवाद, कहा- छात्र-छात्राओं के सुझावों को सरकार की नीतियों में करेंगे शामिल

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन पोर्टल’ का भी शुभारंभ किया। इस पोर्टल के शुभारंभ के साथ ही ‘राज्य सरकार, विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए मेरे सपनों का उत्तराखंड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। सीएम धामी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रदेश भर के 140 बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।
सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि इसके साथ इन 140 बच्चों के कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी के लिए फीस भी राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। इन 140 विजेता बच्चों को NEET, JEE, CLAT, SAT जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग एवं अन्य आवश्यक शुल्क का वहन राज्य सरकार करेगी। ताकि, ये मेधावी छात्र बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने उच्च शिक्षा और करियर के लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button