उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून यूथ फाउंडेशन की ‘देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन’ को  किया फ्लैग ऑफ

देहरादून। दून यूथ फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित ‘डीएडी 2.0 – देहरादून अगेंस्ट ड्रग्स मैराथन 2026’ को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फ्लैग ऑफ किया। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन में विभिन्न श्रेणियों में दौड़ शामिल रही।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल, योग, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर लाइफ, से नो टू ड्रग्स’ का संदेश आज की युवा पीढ़ी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हैं। मंत्री जोशी ने दून यूथ फाउंडेशन के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्त देहरादून और नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से और मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और नशे से हमेशा दूर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम आयोजक एडवोकेट आकिब अहमद के अनुसार डीएडी मैराथन का उद्देश्य नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं और परिवारों को फिटनेस एवं सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button