ग्रीन एवेन्यू में 35.73 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास – Jagran Kesari

ग्रीन एवेन्यू में 35.73 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 91 स्थित ग्रीन एवेन्यू में विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने ₹35.73 लाख की लागत से 600 मीटर नाली एवं 300 मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस विकास कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार आएगा।
इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास, जनसमस्याओं का समाधान तथा प्रत्येक क्षेत्र तक आवश्यक सुविधाएँ पहुँचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय निवासियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विधायक पुण्डीर ने कहा कि क्षेत्रवासियों का विश्वास और सहयोग उन्हें जनहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद सुमन बुटोला, मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, पूर्व पार्षद सुखवीर बुटोला, पी.पी. सिंह, दीपक राणा एवं एमडीडीए के अवर अभियंता अरविंद पंवार सहित अनेक गणमान्यजन एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *