उत्तराखंड

कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

पौड़ी। अनियंत्रित होकर एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला देवप्रयाग मोटर मार्ग पयालगांव के समीप का है। जानकारी के अनुसार बीते रोज यहंा एक कार के खाई में गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाल पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, हालांकि प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार देर शाम सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया। बताया कि देवप्रयाग से वापस लौटते समय ये दुर्घटना हुई है। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों खाई से निकाल लिया गया है। जिनकी पहचान राजेंद्र सिंह निवासी पयालगांव और यशपाल रावत, निवासी देवप्रयाग के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button