देश

सिविल 20 का लोगो हुआ जारी, इस बार की टैगलाइन है- ‘यू आर द लाइट’

‘यू आर द लाइट’ की टैगलाइन के साथ सिविल 20 का लोगो जारी हो गया है। सिविल 20 जी-20 का एक इंगेजमेंट ग्रुप है जो सिविल सोसाइटी संगठनों और विकास से जुड़े मुद्दों को उठाता है। अगले कुछ महीनों तक भारत में इस पर अलग-अलग स्थानों पर चर्चा, परिचर्चा, सेमिनार आयोजित होंगे। अंत में एक शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इस समिट में नागरिकों संगठनों की स्थिति और विकास के मुद्दों पर नीतिपत्र जारी किया जाएगा।

भारत और जी-20 के सभी देशों के नागरिक संगठन भारत में सिविल 20 सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे। सिविल 20 का लोगो एक प्रकाश पुंज को प्रतिबिंबित करता है जिसका आशय है कि समाज अपनी स्वायत्त शक्ति से चलता है और अपना रास्ता स्वयं बनाता है। आज दुनिया को जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में नागरिक समाज और सामाजिक संगठाओं को अपने पर विश्वास रखकर आगे बढ़ना होगा।

सिविल 20 की चेयरपर्सन माता अमृतानंदमयी हैं। मालूम हो कि भारत ने 1 दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। भारत की मेजबानी में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। इसके सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button