उत्तराखंडवायरल न्यूज़

बदरीनाथ-केदारनाथ में हुई बर्फबारी

चमोली। उच्च हिमालयी क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी तो यह नजारा देख श्रद्धालु झूम उठे। बदरीनाथ-केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। धाम में कड़ाके ठंड पड़ने लगी तो वहीं निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने लगी।  शनिवार देर रात हो रही बारिश के चलते बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम की की ऊंची चोटियों पर रविवार सुबह से बर्फबारी हुई। धाम में मौजूद श्रद्धालुओं को यह खूबसूरत नजारा देखने का अवसर पर भी मिल गया।
सीजन का पहला हिमपात होने के साथ ही निचले हिस्सों में ठंड होने लगी है। मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड के चार जिलों देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में हल्की बौछारों के आसार हैं। कर्णप्रयाग में शनिवार रात से लगातार बारिश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button