Uncategorized

DBS कॉलेज के एनएसएस शिविर में युवा विकास पर जागरूकता रैली

देहरादून : डीबीएस (पीजी) कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर वैदिक आश्रम तपोवन में चल रहा है। शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया तथा योग और व्यायाम किया।
शैक्षिक सत्र में समाजसेवी व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की मास्टर ट्रेनर सुनीता देवी ने स्वयंसेविकाओं को जैविक और अजैविक कचरे के सही निस्तारण तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने “स्ट्रांग गर्ल, स्ट्रांग नेशन” का संदेश देते हुए छात्राओं को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
शाम के सत्र में वन विभाग के अधिकारी जयराज ने स्वयंसेविकाओं से संवाद करते हुए जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने और समाज में समानता के महत्व पर विचार साझा किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button