वायरल न्यूज़

बिकिनी में फोटो पोस्ट कर मांगी जॉब, इनबॉक्स में ऐसे मैसेजेस की लग गई झड़ी

एक युवती को जॉब का ऐड पोस्ट करने के दौरान ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। टेडी स्वान नामक युवती ने जॉब मांगते हुए एक ऐड पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने अपनी बिकिनी पहने हुए फोटो लगाई थी। हालांकि, ट्रोलिंग का सामना करने के बावजूद लड़की के इनबॉक्स में कई सारे जॉब ऑफर्स के मैसेजेस आ गए। बता दें कि 24 वर्षीय टेडी पिछले छह हफ्तों से कजिन के साथ ऑस्ट्रेलिया के ट्रिप पर हैं। जब से वह ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं, तब से पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक छोटे शहर के बार में काम कर रही हैं, लेकिन अब वह कहीं और नौकरी खोज रही हैं।

लंदन की रहने वाली टेडी ने इस हफ्ते फेसबुक पेज पर नई नौकरी खोजने के लिए एक विज्ञापन दिया। उन्होंने लिखा, ”नए साल से मैं अपने लिए एक नौकरी खोज रही हूं। मेरे पास खुद की कार है और यदि सही पोजिशन मिलती है तो फिर कहीं भी ट्रैवल करने को तैयार हूं।” टेडी ने साथ ही अपनी बिकिनी वाली फोटो भी पोस्ट कर दी। टेडी को रिटेल, फार्मेसी, चाइल्डकेयर, एंबुलेंस ड्राइवर के तौर पर नौकरी का अनुभव है। फेसबुक पोस्ट में बिकिनी पहने हुए टेडी की तस्वीर देखते ही ट्रोल ने उन्हें निशाने पर ले लिया। कई ट्रोलर्स ने कहा कि उन्हें बिकिनी पहने हुए फोटो नहीं पोस्ट करनी चाहिए, यदि वह नौकरी मांग रही हैं तो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button