दो पक्षों के विवाद में गोली चली, युवक घायल – Jagran Kesari

दो पक्षों के विवाद में गोली चली, युवक घायल

देहरादून। राजपुर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट के बाहर दो पक्षों में हुए विवाद के चलते गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया। यहंा गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है। जबकि हमलावर फरार होने में कामयाब रहा जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि मसूरी डाइवर्जन से आगे राजपुर की ओर एक रेस्टोरेंट के बाहर किसी व्यक्ति द्वारा गोली चलायी गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था, जिसे एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल भिजवाया गया। घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग पुत्र शिवराज गुरुंग निवासी अनार वाला देहरादून के रूप में हुई, मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की वीडियोग्राफी की गई। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि घायल युवक अपने साथियों के साथ खाना खाने रेस्ट्रोरेंट में गया था, जहाँ रेस्ट्रोरेंट में किसी बात को लेकर 2 युवकों व 1 युवती से उनका विवाद हो गया था। उक्त विवाद के चलते दोनो पक्षो की देर रात रेस्ट्रोरेंट के बाहर भी आपस मे बहस हो गयी तथा घायल युवक के 10कृ12 साथियों के मौके पर इक्कट्ठा होने पर दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा डराने के नियत से हवा में फायर किया गया, जिसमे एक गोली संभव गुरुंग को लग गई। मामले में घायल युवक संभव गुरुंग के परिजनों द्वारा थाना राजपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना में गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीमों को संभावित स्थानों को रवाना किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *