उत्तराखंड

चमोली जिले को चीन सीमा तक पहुंच वाला सड़क मार्ग पर बना तमक पुल भारी बारिश के चलते बहा

चमोली। चमोली जिले को चीन सीमा तक पहुंच वाला सड़क मार्ग पर तमक नाला का पुल शनिवार की रात्रि में भारी बारिश के चलते बह गया है। इससे सीमावर्ती इलाकों के 14 गांवों का संपर्क कट गया है। सीमा सड़क संगठन मार्ग पर आवाजाही शुरू करने में जुटा है। चारधाम के मार्ग भी अभी बंद हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
चमोली जिले के जोशीमठ से लगभग 50 किमी मलारी की ओर सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने वाला एक मात्र तमक-लौंग पुल कल देर रात बह गया। भारी वर्षा के बाद तमक नाले के बुग्याल क्षेत्र में तमक नाले का जल स्तर बढ़ गया और तेज बहाव की वजह से तमक में बना पुल पूर्ण रूप से बह गया। यह एक मात्र पुल था जो चीन बॉर्डर और नीती घाटी के गांवों को जोड़ता है। इस पुल के ध्वस्त हाेने से तमक, जुम्मा, कागा, गरपक, द्रोणागिरी, जेलम, कोषा, मलारी, कैलाशपुर, मेहरागांव, फर्किया गांव, बांपा गांव, गामशाली और नीती मुख्य सड़क से कट गए हैं। इस पुल के बहने से सेना, आईटीबीपी के जवान और बीआरओ सहित कई कंपनियों के लेबर भी प्रवाहित हुए है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह राणा और लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि पुल के बह जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button