देश

मुखम डेंटल ने गुड़गाँव में आधुनिक डेंटल केयर सेंटर शुरू किया

गुरुग्राम : मुखम डेंटल लेजर एंड इंप्लांट सेंटर ने डीएलएफ सिटी फेज 4, गुरुग्राम में अपने एडवांस्ड ओरल हैल्थकेयर सेंटर का उद्घाटन किया। यह सेंटर विश्वस्तर का डेंटल ट्रीटमेंट प्रदान करने की क्लिनिक की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। यहाँ पर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और क्लिनिकल एक्सिलेंस के साथ मरीज का सहानुभूतिपूर्वक इलाज किया जाता है।

उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रिचा सरीन, चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ), दिल्ली, यूपीएससी सीएमएस गोल्ड मैडलिस्ट और ऑल इंडिया रैंक 2 (यूपीएससी सीएमएस) मौजूद थीं। साथ ही, इस कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर, ध्रुव सरीन, सीईओ, पीबीपार्टनर्स (पॉलिसीबाजार)थे। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित डॉक्टरों, हैल्थकेयर प्रोफेशनल्स, परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

डॉ. निशा सिंह, फाउंडर, मुखम डेंटल लेजर एंड इंप्लांट सेंटर ने कहा, ‘‘आज हमारा एक ऐसा डेंटल सेंटर स्थापित करने का सपना पूरा हुआ है, जहाँ पर सहानुभूति और विश्वास के साथ क्लिनिकल एक्सिलेंस प्रदान की जाएगी। मुखम डेंटल में हम क्वालिटी हैल्थकेयर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हर मरीज को पूरे इलाज के दौरान जानकारी के साथ आराम मिलता रहे और उनकी अच्छी देखभाल हो।’’

मुखम डेंटल लेजर एंड इंप्लांट सेंटर में अनेकों डेंटल सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें लेजर डेंटिस्ट्री, डेंटल इंप्लांट, स्माईल मेकओवर, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, ऑर्थोडोंटिक्स, प्रिवेंटिव डेंटल केयर और पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री शामिल है। यहाँ पर आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ अनुभवी क्लिनिकल टीम मौजूद रहती है, जिसके साथ इस सेंटर का उद्देश्य हर उम्र के मरीज को आरामदायक, सटीक और व्यक्तिगत इलाज प्रदान करना है।

मुख्य अतिथि डॉ. रिचा सरीन ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने प्रिवेंटिव ओरल हैल्थकेयर पर जोर दिया और मरीजों को बेहतर नतीजे प्रदान करने में आधुनिक डेंटल टेक्नोलॉजी की भूमिका के बारे में बताया। गेस्ट ऑफ ऑनर, ध्रुव सरीन ने क्लिनिक लॉन्च की बधाई दी। उन्होंने आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और मरीज पर केंद्रित दृष्टिकोण की मदद से क्वालिटी हैल्थकेयर सभी लोगों तक पहुँचाने की जरूरत को उजागर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button