दून मेडिकल कॉलेज में चापड़ लहराते हुए हंगामा करना वाला गिरफ्तार – Jagran Kesari

दून मेडिकल कॉलेज में चापड़ लहराते हुए हंगामा करना वाला गिरफ्तार

भाई का झगड़ा होने पर चापड़ लेकर पहुंचा था दून मेडिकल कॉलेज
आरोपी के खिलाफ पूर्व में है कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

देहरादून : दून मेडिकल कॉलेज में चापड़ लेकर जमकर हंगामा करने वाले आरोपियों को को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी के छोटे भाई का दून अस्पताल में विवाद होने पर वह अवैध चापड़ के साथ अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल में डाक्टरों व ड्यूटीरत कर्मियों को चापड़ से डरा धमकाकर सरकारी कार्य में बादा पहुंचाई थी। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। लूट, हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन घटनाओं के मुकदमे दर्ज है.
नगर कोतवाली पुलिस ने रौनक मल्होत्रा निवासी किशनराज सिरमौर मार्ग कैंट को गिरफ्तार किया है। दरअसल बीती नौ अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे घटना हुई थी। इस मामले की शिकायत डॉ. शोभा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट इमरजेन्सी विभाग राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल देहरादून ने दी थी। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। जिसमें आरोपी हाथ में चापड़ लेकर दून अस्पताल की इमरजेन्सी वार्ड में घुसकर चापड़ को लहराते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व नर्सिगं स्टाफ और अन्य सुरक्षाकर्मियों में असुरक्षा व भय का माहौल पैदा कर रहा था। राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य आरोप में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता के देखते हुए गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस टीम का गठन किया गया। अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की सहायता से जानकारी एकत्रित की गई। जानकारी के आधार पर घटना के शामिल अभियुक्त रौनक मल्होत्रा को चापड़ के साथ गिरफ्तार किया। चापड़ की बरामदगी पर अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गयी है।
पूछताछ में बताया गया कि घटना वाले दिन उसके भाई का दून अस्पताल में कुछ लोगो के साथ झगड़ा हो गया था। इस बात की जानकारी होने पर अभियुक्त शराब के नशे में चापड़ लेकर दून अस्पताल पहुंच गया। वहां पर मौजूद डॉक्टर व लोगों को डराने धमकाने लगा। पता चला है कि पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। अलग-अलग थानों पर लूट, हत्या के प्रयास सहित अन्य आपराधिक घटनाओं के कई मुकदमे दर्ज है। बता दे कि इस घटना के बाद हास्पिटल की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे। क्योंकि पूर्व में भी इस तरह के वारदातें सामने आ चुकी है। कुछ दिन पूर्व भी इसी तरह से दो पक्षों में मारपीट की घटना दून हास्पिटल में हुई थी। इस घटना के बाद डाक्टरों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। हास्पिटल प्रशासन ने भी इसे घटना को गंभीरता से लिया था। हालांकि पूर्व में भी ऐसी घटनाएं होने के बाद सुरक्षा बढ़ाने के दावे किए गए थे। एक चौकी भी बनी है जिसमे पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाती है। लेकिन अक्सर ऐसी घटनाएं फिर से सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *