देहरादून । रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा अग्रवाल जी के नेतृत्व में सैकड़ो की कार्यकर्ताओं के सहित पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रति कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने विधायक हरीश धामी के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक मंचों की अपनी एक गरिमा होती है। ऐसे आयोजनों में जनप्रतिनिधियों से मर्यादित भाषा और शालीन व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। मेले जैसे सांस्कृतिक आयोजन में इस प्रकार की टिप्पणी किया जाना मंच की गरिमा और सार्वजनिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े करता है।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को प्रदेश के विकास और जनकल्याण की जिम्मेदारी सौंपी है। किसी भी जनप्रतिनिधि को राजनीतिक मतभेदों को व्यक्त करते समय भाषा की मर्यादा और सार्वजनिक मंच की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। लोकतंत्र में विरोध और असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन उसकी अभिव्यक्ति शालीन एवं मर्यादित भाषा में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की गरिमा, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव सजग हैं। सार्वजनिक मंचों पर इस प्रकार की टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं और भाजपा कार्यकर्ता इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और अपील की की भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि इस प्रकार की अभद्रता ना करें अन्यथा यह विरोध एक आंदोलन में तबदील हो जाएगा। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष ओम कक्कड़ मंत्री मोहित शर्मा विनोद शर्मा प्रदीप कुमार महिपाल विजय मंडल अध्यक्ष सुमित पुंडीर राजीव गुरूंग में आशीष शर्मा सौरभ शर्मा विमल उनियाल विपिन कंबोज प्रवीण कुमार अमित अक्षय राणा कुणाल तनेजा संतोष थापा भाजपा महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।