ऋषिकेश। उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास हरिद्वार से जोशीमठ जा रही सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर घायल हो गए। बस में 34 लोग सवार थे। रेस्क्यू अभियान की निगरानी के लिए क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर और थाना प्रभारी मुनिकीरेती भी मौके पर मौजूद रहे। बस को चालक राजेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, जनपद रुद्रप्रयाग चला रहा था।
इस दर्दनाक हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई। टिहरी जिले में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे ये सड़क हादसा हुआ। बस हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही थी, वहीं यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस, गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकी का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 25 घायलों का एम्स में उपचार जारी है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। वहीं बस मालिक को भी बुलाकर वाहन की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस मामले में सीएम लगातार निगरानी कर रहे हैं।
–नितिका खंडेलवाल, जिलाधिकारी टिहरी-
एसडीआरएफ की टीमों ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर सर्विस के जवान भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया जा रहा है, जहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई।
विश्वनाथ सेवा की एक बस सवा तीन बजे हरिद्वार से जोशीमठ के लिए रवाना हुई थी। बस ऋषिकेश आई कुछ देर रुकी। इसके बाद आगे को रवाना हुई। लगभग 20 किमी आगे गूलर पर पुल से नीचे नदी में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल रेस्क्यू पूर्ण हो चुका है। घायलों के उपचार में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और मृतकों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनके परिजनों से संपर्क किया जा सके।
– शैलेन्द्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी, टिहरी –
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। यात्रियों से भरी बस संख्या यूके09पीए9779 हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रही थी। बस सुबह हरिद्वार से सवा तीन बजे निकली थी। बस मालिक ऋषिकेश श्यामपुर का रहने वाला है और ये बस कुछ दिन पहले ही खरीदी गई थी।
मुनि की रेती थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि गूलर के पास हुए हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। बस में कुल 34 लोग सवार थे। हादसे में 9 लोगों की जान गई है। 25 लोग घायल हैं। घायल यात्रियों में उत्तराखंड के अलावा बिहार, झारखंड, दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोग भी शामिल हैं। घायलों में तीन साल की बच्ची आयरा और उसकी मां नूरजहां (26 वर्ष) भी शामिल हैं जो गुवाहाटी की रहने वाली हैं।
सुबह कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई की गुलर के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने ही मुनिकीरेती के आसपास सभी थानों को सूचित करके मौके पर भेजा गया और रेस्क्यू कार्य तेजी से किया गया। सभी घायलों को तत्काल ऋषिकेश के एम्स अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। बस में सवार कुछ लोग झारखंड व बिहार के हैं। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हुई, 2 घायलों की एम्स अस्पताल ऋषिकेश में मौत हुई। वहीं 25 घायलों का इलाज चल रहा है।
– श्वेता चौबे,एसएसपी टिहरी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्वेता चौबे ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं हादसे में घायल पंकज ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी और ड्राइवर को बार बार टोका गया कि बस तेज मत चलाओ, लेकिन उसने एक नहीं सुनीं और हादसे हो गया।
हादसे में मृतक
विक्की पुत्र सेवाराम, निवासी मकान नंबर 309, पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश, उम्र 37 वर्ष
पुन्नू पुत्र घुंघरू, निवासी मैखंडी, टिहरी गढ़वाल, उम्र 55 वर्ष
राज राय पुत्र द्वारकानाथ राय, निवासी पश्चिम वजीर, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल
राजेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग, उम्र 48 वर्ष (बस चालक)
अनुज भंडारी पुत्र अतर सिंह, निवासी बढ़ल, शिवपुरी, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल, उम्र 27 वर्ष (हेल्पर/परिचालक)
दीपक गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी शहडोल सुहाग पुर मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
विकास गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी शहडोल सुहागपुर मध्य प्रदेश उम्र 60वर्ष
रोहित कश्यप निवासी संभल चंदौसी उम्र 35 वर्ष
सुशील प्रताप सिलोडी पुत्र ब्रह्मानंद निवासी गोपेश्वर चमोली उम्र 55 वर्ष
हादसे में घायल
मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष
राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष
अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष
प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष
अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष
बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष
आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष
नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष
राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष
जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष
पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष
संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष
वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष
मुन्ना सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड, उम्र 28 वर्ष
सागर पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
खुशी भट्ट पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़, उम्र 19 वर्ष
नवीन पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 31 वर्ष
परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड
आसापंथ पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 64 वर्ष
पंकज कांडपाल पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 42 वर्ष
अंजू पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 32 वर्ष
आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश
रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता
दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल
रामा प्रसाद घोष पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता, उम्र 62 वर्ष
उक्त दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों का एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।