उत्तराखंडवायरल न्यूज़

मोदी के जन्म दिन पर सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम प्रदेशभर मे आयोजित करेगी भाजपा

  • जिला मुख्यालयों मे आयोजित होगी प्रदर्शनी, कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी तय
  • मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को प्रदेश भर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी पार्टीः भट्ट

देहरादून। भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम  श्सेवा पखवाड़ेश् को प्रदेश में भी व्यापक स्वरूप में मनाने जा रही है। जिसके लिए तय सांगठनिक जिम्मेदारियों के साथ श्मेरी माटी मेरा देशश् एवम बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भी पत्रकार वार्ता में विस्तार से जानकारी दी गई। पार्टी मुख्यालय में हुई इस पत्रवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है और बेहद प्रसन्नता की बात है इसी दिन विश्वकर्मा दिवस भी है। लिहाजा इस बार सेवा पखवाड़े की शुरुआत इस दिन हस्तकला से जुड़े व्यक्तियों के कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शनी के साथ की जाएगी। जिसके संयोजक के तौर पर प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान एवं सहसंयोजक राकेश गिरी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके उपरांत 18 सितंबर को मैदानी जिलों में विधानसभा स्तर एवम पर्वतीय जिलों में जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट एवम सहसंयोजक युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक रावत की देखरेख में होने वाले इस कार्यक्रम को डेंगू के दृष्टिगत इस बार  ब्लड डोनेसन कैंप व्यापक रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया 19 से 24 सितंबर के मध्य आयुष्मान भव कार्यक्रम के अनुशार ग्राम स्तर पर सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की देखरेख में होने वाले इस अभियान के संयोजक प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी एवम सह संयोजक सौरभ थपलियाल को बनाया गया है। इसी दौरान 24 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम की जिम्मेदारी संयोजक के तौर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट एवम सह संयोजक निपेंद्र चौधरी को दी गई है। इस कार्यक्रम के उपरांत बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक सुनिश्चित है जिसमे सभी कार्यकर्ताओं को ओटीपी के माध्यम से बूथ सत्यापन का कार्य पूर्ण करना है। 25 सितंबर को पार्टी के मार्गदर्शक स्वर्गीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती को बूथ स्तर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवम उनके विचारों को याद कर मनाया जाएगा। जिसके संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और सह संयोजक नीरू देवी को बनाया गया है। इसी क्रम में 26 से 1 सितंबर तक बस्ती संपर्क अभियान को सघनता से पूर्ण किया जाएगा। बतौर संयोजक प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट एवम सह संयोजक समीर आर्य की देखरेख में होने वाले इस कार्यक्रम में सभी बस्तियों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए लोगों के साथ भोज करते हुए सरकार एवम पार्टी की उपलब्धियों को बस्ती निवासरत जन जन तक पहुंचाया जाएगा। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट एवम सह संयोजक समीर आर्य को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय संगठन के निर्देशानुशार सभी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग के लिए संबंधित गतिविधियों को नमो एप और सरल एप पर अपलोड करना भी आवश्यक है। इन सभी कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ साथ सरकार के सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवम तमाम निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी अपनी अपनी भागेदारी सुनिश्चित करनी है। 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन को संगठन प्रदेश भर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवा कल्याण के लिए किए उनके ऐतिहासिक कार्यों को जनता के मध्य पहुंचाया जाएगा। चाहे वह देश का कठोरतम नकल कानून लागू करना हो, चाहे नियुक्ति प्रक्रिया को सक्षम संवैधानिक संस्था से कराकर पारदर्शी एवं ईमानदार परीक्षाएं आयोजित करना हो, चाहे एक के बाद एक भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर रिकॉर्ड रोजगार देने की बात हो, चाहे स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहायता की योजनाओं को लागू करना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button