उत्तराखंड

उत्तराखंड में हुई आचार्य प्रमोद कृष्णम के बेटे की शादी, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

रामनगर। कल्कि धाम के पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम के पुत्र की शादी सांवल्दे स्थित एक रिसार्ट में हुई। शादी में लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री समेत कई वीआईपी पहुंचे। गाजियाबाद निवासी कल्कि धाम के पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम के पुत्र सार्थक के विवाह की रस्में सांवल्दे स्थित एक रिसॉर्ट में हुई। सार्थक की शादी आगरा की शुभी के साथ हुई है। दोनों परिवार शादी के लिए देवभूमि पहुंचे।
शादी में वीआईपी व राजघराने के भी लोग पहुंचे। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश व उपज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने भी विवाह समारोह में पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर-वधु के लिए बधाई संदेश भेजा है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की जिसमें प्रधानमंत्री की ओर से बधाई पत्र को साझा किया गया। पीएम मोदी की ओर से आचार्य प्रमोद कृष्णम के पुत्र को शादी की बधाई दी गई। वहीं आचार्य ने पीएम का शुक्रिया अदा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button