उत्तराखंडवायरल न्यूज़

केक खाने से कुछ को उल्टियां, कुछ गश खाकर गिरे

  • बीकानेर मिष्ठान भंडार एवम राजस्थान स्वीट्स से निकला फफूंदी वाला केक
  • प्रेमनगर सरकारी हॉस्पिटल से इलाज कराने में आया पेट में इन्फेक्शन
  • पूर्व में भी 10 वर्षीय मानवी की केक खाने से हुई थी मौत
  • पुलिस कर रही ही मामले की जांच

राज छाबड़ा
देहरादून। शनिवार समय शाम 7ः00 बजे देहरादून की प्रसिद्ध दुकान बीकानेर मिष्ठान भंडार एवं राजस्थान स्वीट्स स्थित पटेल नगर से एक केक मंगाया जब वह केक काटा गया और सभी लोगों को बांटा गया उसमें से कुछ लोग केक खाने के 5 मिनट बाद ही उल्टियां करने लगे और कुछ गश खाकर गिर गए। जब केक को देखा गया तो केक के अंदर फफूंदी लगी हुई थी और केक से गंदी बदबू आ रही थी, बता दे की जिसका जन्म दिवस था

उसका नाम वरुण राठी पहाड़ केसरी अखबार के संपादक है, जब वह घर पहुंचे तो उन्हें अचानक उल्टियां हुई और पेट में दर्द होने लगा जहां उनकी फैमिली वाले उन्हें सरकारी प्रेमनगर हॉस्पिटल में लेकर गए जहां उनका उपचार हुआ , जब उनका मेडिकल कराया गया तो मेडिकल में इन्फेक्शन पाया गया यह सूचना मिलने के बाद कुछ लोग पटेल नगर से दुकान बीकानेर में पहुंचे जहां पर बवाल करते हुए पटेलनगर क्षेत्र पुलिस चौकी में फोन किया गया और फूड इंस्पेक्टर को मौके पर फोन किया गया जहा केक को आज चेक करने के लिए फूड लैब में भेजा जाएगा।


बता दे की पूर्व में भी पटियाला में ही कुछ दिन पहले बर्थ डे पर केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत हुई थी। परिवार ने बर्थडे पर केक ऑनलाइन मंगवाया गया था। बच्ची ने केक खाया तो उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर शरीर ठंडा पड़ गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस मामले को जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button