तवांग के बाद बढ़ी चीनी सेना की हलचल,इस सीमा पर तैनात किए ड्रोन-फाइटर प्लेन्स – Jagran Kesari

तवांग के बाद बढ़ी चीनी सेना की हलचल,इस सीमा पर तैनात किए ड्रोन-फाइटर प्लेन्स

तवांग में भारतीय सैनिकों से मुंह की खाने के बाद चीनी सेना में हलचल बढ़ गई है। इस वाकए के बाद से चीन ने तिब्बती एयरबेस पर बड़ी संख्या में ड्रोन और फाइटर एयरक्राफ्ट की तैनाती कर दी है। चीन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए भारत ने भी हवाई निगरानी बढ़ा दी है। पिछले कुछ हफ्तों में कम से कम दो मौकों पर भारतीय वायुसेना ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी विमानों को भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए पाया है।

चीन के बांगदा एयरबेस से एक तस्वीर आई है जिसमें डब्लूजेड-7 ‘सोरिंग ड्रैगन’ ड्रोन की तैनाती वहां दिखाई गई है। यह चीनी एयरबेस अरुणाचल प्रदेश से महज 150 किमी की दूरी पर है। एनडीटीवी ने मक्सर के हवाले से यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि ‘सोरिंग ड्रैगन’ साल 2020 में पहली बार सामने आया था। इस ड्रैगन की खूबियां इसे बेहद खतरनाक बनाती हैं। यह 10 घंटे तक नॉन स्टॉप उड़ान भरने में सक्षम है। इसे इंटेलीजेंस, सर्विलांस जैसी सेवाओं के लिए बनाया गया था। यह डेटा ट्रांसमिट करने के अलावा क्रूज मिसाइल से जमीन पर स्थित टारगेट को निशाना बना सकता है। भारत के पास फिलहाल इस श्रेणी का कोई ड्रोन नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *