यहां रावण के साथ कसरत कर रहे लोग, वायरल हो रहा गोवा का खास आउटडोर जिम

कलाकार को बस एक मंच मिलना चाहिए, इसके बाद वह अपनी छाप बिखेर ही देता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है गोवा में। यहां पर सेरेनदिपिती आर्ट फेस्टिवल के दौरान कलाकारों और क्यूरेटर्स अपना जलवा बिखेर रहे हैं। एक आर्टिस्ट ने एक आउटडोर जिम को एक ऐसे पार्क में बदल दिया, जहां अलग-अलग तरह के अवतारों के साथ आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखने वाले, इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
इस आर्टिस्ट की पहचान दिप्तेज वर्नेकर के रूप में हुई है। उन्होंने कलाकारों और टेक्नोलॉजी की मदद से इस कला का प्रदर्शित किया है। इसके वायरल हो रहे वीडियो में लोग आउटडोर जिम में रावण जैसे माइथॉजिकल कैरेक्टर्स के साथ कसरत कर सकते हैं। वर्नेकर ने इस वीडियो को शुक्रवार की सुबह पोस्ट किया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब लाइक कर रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे यूनीक बताया तो कुछ ने सुपर्ब और एक्सीलेंट कहा, वहीं कुछ ने इसे अमेजिंग कॉन्सेप्ट बताया है।




