रात में लड़की को घर से उठाकर पिलाया जहर, प्राइवेट पार्ट पर था खून – Jagran Kesari

रात में लड़की को घर से उठाकर पिलाया जहर, प्राइवेट पार्ट पर था खून

मध्य प्रदेश के खंडवा में रात में घर में सो रही एक किशोरी को कथित तौर पर चार नकाबपोश लोगों द्वारा अगवा कर जबरन जहर पिलाने का मामला सामने आया है। अगले दिन सुबह लड़की कपास के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। मेडिकल जांच के दौरान लड़की के प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देख डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का अंदेशा जताया है।

खंडवा में रातभर से गायब 16 वर्षीय आदिवासी लड़की कपास के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। होश में आने पर पीड़िता ने कहा कि उसे चार नकाबपोश लड़के उठाकर ले गए थे और फिर जबरन जहर पिला दिया। बेटी की आपबीती सुन परिजन बुरी तरह घबरा गए और उसे तुरंत जावर के प्राथमिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। लड़की की जांच के बाद डॉक्टर ने जब उसके साथ दुष्कर्म का अंदेशा जताया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी से लेकर महिला तहसीलदार तक उसके बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल, प्राथमिक जांच में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस की पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *