उत्तराखंड

होली पर साफ रहेगा मौसम, तापमान बढ़ने की उम्मीद

देहरादून। बीते दो दिनों से बदला मौसम मार्च के अंत में अपने तेवर दिखाएगा। होली पर्व पर प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि होली के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं और गर्मी में भी इजाफा होगा।गर्मी ने इस महीने से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। लेकिन बीते बृहस्पतिवार से बदले मौसम से अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री तक कम आया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज नहीं की गई। ऐसे में आइसके बाद तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला महीने के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार हैं। होली पर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button