राजनीति

कांग्रेस को मेघालय में चुनाव से पहले झटका, MLA ने छोड़ा साथ, NPP में होंगे शामिल

2023 विधानसभा चुनाव का असर नजर आ रहा है। मेघालय में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो रहा है। पार्टी के एक दिग्गज पक्ष बदलने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले सत्तारूढ़ दल नेशनल पीपुल्स पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच भी दल बदल का दौर जारी है। खास बात है कि दोनों ही पार्टियां गठबंधन में हैं।

कांग्रेस नेता अमपरीन लिंगदोह एक और विधआयक के साथ पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं। दोनों नेता एनपीपी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने अपना औपचारिक इस्तीफा कांग्रेस को सौंप दिया है।’ साथ ही उन्होंने इस्तीफे की कॉपी भी सोशल मीडिया पोस्ट में शामिल की। मेघालय में फरवरी में चुनाव हो सकते हैं।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड सांगमा 2023 विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अब बुधवार को ही एनपीपी के चार विधायक समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा और एनपीपी के अलगाव को लेकर जानकार कहते हैं कि यह भाजपा के लिए बढ़त की तरह नजर आ रहा है, लेकिन इसका असर गहरा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button