राजनीति

गुजरात में 5 सीटों पर AAP की जीत और 13% वोट बैल का दूध निकालने

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वर्षों से गढ़ रहे गुजरात में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को एक अभूतपूर्व सफलता बताया और कहा कि पांच सीट पर जीत हासिल करना ‘बैल का दूध निकालने’ जितना असंभव था।

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ को विश्वास है कि वह 2027 में गुजरात में भाजपा को सत्ता से हटा देगी और वहां अपनी सरकार बनाएगी, जैसा कि उसने इस साल की शुरुआत में पंजाब में कर दिखाया।

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में लगभग 13 फीसदी वोट के साथ पांच सीट पर जीत हासिल की थी। केजरीवाल ने इस उपलब्धि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हाल में गुजरात के सिलसिले में मुझे किसी व्यक्ति ने कहा था कि आप तो बैल से भी दूध निकाल लाए। गाय से तो दूध सभी निकालते हैं, लेकिन हम विधानसभा चुनाव में पांच सीट जीतकर और 13 फीसदी वोट प्रतिशत हासिल करके बैल का दूध निकाल लाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button