क्राइम

बाजार जाने से रोका तो गुस्से से भड़की पत्नी, पति को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला

झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में बाजार जाने से रोकने पर नाराज एक पत्नी ने अपने पति की जान ले ली। घटना सोनपुरगढ़ गांव की है। मामले में मृतक अर्जुन सिंह के चाचा कलेश्वर सिंह के बयान पर रविवार को थाने में एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी कलावती को गिरफ्तार कर लिया है।

कालेश्वर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शनिवार दोपहर में कलावती और अर्जुन में झगड़ा हो रहा था। अर्जुन अपनी पत्नी को बाजार जाने से मना कर रहा था। इससे कलावती ने ईंट से पति के सिर पर मार दिया। सिर पर ईंट लगने से खून बहने लगा और अर्जुन बेहोश होकर गिर गया। पति के जमीन पर गिरने के बाद भी कलावती ने अर्जुन के सिर व पैर पर ईंट से कई वार किए।

इतना ही नहीं, आरोपी महिला ने बीच-बचाव करने गए लोगों को भी गाली-गलौज कर भगा दिया। लोगों के जाने के बाद में वह पति को घर के अंदर लेकर गई। रविवार सुबह में गांव वालों को अर्जुन की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button