20 हजार रुपये में तय था रबिका की हत्या का सौदा, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा – Jagran Kesari

20 हजार रुपये में तय था रबिका की हत्या का सौदा, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

रबिका पहाड़िन की हत्या करने का सौदा महज 20 हजार रुपये में तय हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इसके लिए दिलदार के मामा मैनुल ने अपने पड़ोस में रहने वाले बस स्टैंड किरानी मैनुल से सौदा तय किया था। मैनुल का काम सिर्फ शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाने का था। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि दिलदार के परिजनों को शुरू से ही रबिका-दिलदार के रिश्ता मंजूर नहीं था। दिलदार के पिता मुस्तकीम कबाड़ी का कारोबार है।

दिलदार पहले से शादीशुदा रहने के बावजूद रबिका से दूसरी शादी कर ली। परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। किसी भी स्थिति में रबिका को दिलदार के रास्ते से हटा देना चाहता था। इधर,़ 15 दिनों से रबिका दिलदार के घर पर ही रही थी। इससे दिलदार के परिवार में कलह गहराता चला गया। अंतत रबिका को रास्ते से हटा देने की योजना बनाई गई। पुलिस को पता चला है कि दिलदार की मां मरियम ने अपने भाई मैनूल से इसका हल निकालने को कहा। उधर, दिलदार भी रोज की किच-किच से परेशान था। दिलदार के मामा ने 20 हजार में मैनूल से हत्या के बाद रबिया के शव को ठिकाने लगाने का सौदा किया। घटना के दिन ही उसे रुपए का भुगतान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *