चाइल्ड पोर्न देखने और शेयर करने वाले जाएंगे जेल

सोशल मीडिया पर अगर आपने चाइल्ड पोर्न से जुड़े वीडियो देखे या शेयर किए तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। दिल्ली में अब तक चाइल्ड पोर्न से जुड़े वीडियो शेयर करने पर 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
दरअसल, अमेरिका की एक स्वयंसेवी संस्था ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) को एक रिपोर्ट उपलब्ध कराई थी। इस रिपोर्ट में उन लोगों की जानकारी थी जो चाइल्ड पोर्न से जुड़े वीडियो देखते हैं या फिर चाइल्ड पोर्न के लिंक अन्य लोगों को सोशल मीडिया पर भेजते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन सभी के बारे में एनसीआरबी की ओर से दिल्ली पुलिस को नाम, पता, मोबाइल नंबर और जीमेल आईडी तक उपलब्ध कराई गई थी।
पुलिस को शिकायतों के साथ संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराए गए हैं। 15 सेकंड से लेकर करीब साढ़े चार मिनट तक की इन वीडियो क्लिप में नाबालिग लड़के-लड़कियां आपस में अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। जो वीडियो शेयर किए गए थे वह वीडियो बच्चों के खिलाफ शौन शोषण के प्रति भड़काने वाले माने जा सकते हैं।



