आंखों के नीचे काले घेरे, सिंपल लुक… उर्फी जावेद को क्या हुआ पहुंचीं अस्पताल?

अपने अतरंगी फैशन से उर्फी जावेद हर बार सभी को हैरान कर देती हैं। उर्फी हाल ही में दुबई पहुंची थीं लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने कुछ वीडियोज भी शेयर किए जिसमें उन्होंने बताया कि वह एंजॉय नहीं कर पा रही हैं। अब उर्फी की तबीयत इतनी बिगड़ गईं कि उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया वह अस्पताल के बेड पर हैं। फैन्स उर्फी को इस हाल में देखकर परेशान हो गए। तबीयत बिगड़ने की वजह से उनके चेहरे पर वह चमक नहीं दिखी
उर्फी ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वह अस्पताल के बेड पर बैठी हैं। उनके आंखों के नीचे काले घेरे दिख रहे हैं। उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया। उर्फी ने अपने एक दोस्त से बात करते हुए कहती हैं कि Laryngitis (इस इंफेक्शन में गला खराब होना और बुखार रहता है) हो गया है। उर्फी जब यह बताती हैं तभी पास में बैठे एक डॉक्टर उन्हें बात करने के लिए मना करते हैं।




